Tokyo Paraolympics : भारत के नाम रहा कई पदक , गोल्ड सिल्वर और कांस्य

टोक्यो। सोमवार का दिन टोक्यो पैराओलंपिक में भारत के लिए बढ़िया रहा। भारत की अवनि लेखारा ने महिलाओं की 10 मीटर एआर स्टैंडिंग एसएच1 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता, टोक्यो पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीता। वहीं भाला फेंक वर्ग F45 में सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। देशवासी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामनाएं संदेश में कहा कि अभूतपूर्व प्रदर्शन अवनि लेखरा। यह आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ। आपको स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने गोल्ड मेडल जीतने पर अवनि को अपनी शुभकामनाएं दी है और आज का दिन ऐतिहासिक बताया है ।

टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो F56 में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योगेश कठुनिया के घर बहादुरगढ़ में उनके परिवारजनों और रिश्तेदारों ने जश्न मनाया। टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योगेश कठुनिया ने कहा कि मैंने सिल्वर मेडल जीता है, मुझे बहुत अच्छा लग रहा। मैं अपनी माँ और PCI(पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया) को धन्यवाद करना चाहता हूं।

योगेश कठुनिया की मां मीना देवी ने कहा कि सिल्वर मेडल ही मेरे लिए गोल्ड मेडल है। देश के लिए गोल्ड मेडल लाना बड़ी बात है। तीन साल तक वह व्हीलचेयर में रहा। मेहनत के लिए वह कभी पीछे नहीं हटता है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विट करके खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।