लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई है। इस सूची में 41 प्रत्याशियों के नाम है। 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट दारी की थी, जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। कांग्रेस ने आज (20 जनवरी) जो लिस्ट जारी की है उसमें बुलंदशहर जिले की सातों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है।
Congress releases list of 41 candidates for the upcoming UP Assembly polls pic.twitter.com/w2IZUbIson
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 20, 2022