क्यों पुतिन ने किया परमाणु हमले की बात ?

जो लोग पुतिन को जानते हैं, उनको पता है कि पुतिन अपनी जिद से कभी पीछे नहीं हटते। जो बात वो एक बार ठान लिया, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। जिस परिस्थितियों में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, वो अनायास ही नहीं है। ऐसे में पुतिन को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई अभी तक जारी है। कई दूसरे देशों की भी इसमें परोक्ष रूप से सहभागिता देखी जा रही है। कई रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है कि इसमें अमेरिका यूक्रेन को मदद कर रहा है। रूस की सेना को भी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। इसलिए अब रूस की ओर से कहा गया है कि यदि रूस के अस्तित्व पर संकट आया, तो परमाणु हमले से भी परहेज नहीं किया जाएगा। इसके बाद विश्व के कई देश चिंतित हो गए हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने साफ तौर पर कह दिया है, कि अगर रूस के अस्तित्व पर खतरा आएगा, तो रूस परमाणु बम का इस्तेमाल करेगा। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास घरेलू सुरक्षा की अवधारणा है, जो सार्वजनिक है। पुतिन के प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि हमारे पास जो घरेलू सुरक्षा के लिए नियमावली है, उसमें आप परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के सभी कारणों के बारे में पढ़ सकते हैं और उसमें लिखा है, कि अगर हमारे देश के अस्तित्व को खतरा आता है, तो घरेलू सुरक्षा के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

असल में, रूस पर अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने जिस प्रकार से प्रतिबंध लगाए हैं, उससे रूस की आर्थिक स्थिति पर व्यापक असर पड़ रहा है। रूस के ऊपर जो प्रतिबंध लगाए गये हैं, वो काफी ज्यादा खतरनाक हैं और माना जा रहा है कि इन प्रतिबंधों की वजह से रूस में भूखमरी की स्थिति हो सकती है। आर्थिक स्थिति चरमराती है तो रूस इस युद्ध को जल्द से जल्द निपटाना चाहेगा। तभी रूस की ओर से परमाणु हमले की चेतावनी दी गई है।