महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी, राहत टीम को किया गया है सतर्क

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से राहत और बचाव टीम को सतर्क रहने को कहा गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र: रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर हैं। उडुपी में भारी बारिश के बीच IMD द्वारा जारी रेड अलर्ट के साथ, जिले के उपायुक्त कूर्म राव एम ने आंगनवाड़ी स्कूलों और कॉलेजों के लिए आज (7 जुलाई) छुट्टी की घोषणा की है। पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र तटों और समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह है।

मुंबई में अंधेरी सबवे जलमग्न हो गया है, क्योंकि शहर में बारिश अभी भी जारी है।

मुंबई में बारिश से बुरा हाल है। मध्य रेलवे सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार में बताया कि बारिश के कारण कई ट्रैक जलमग्न हो गए थे, ट्रेनें देरी से चल रही थीं लेकिन रुकी नहीं। हमारी टीमें साल भर मानसून की तैयारियों के लिए काम करती हैं। हमने उच्च क्षमता वाले अतिरिक्त पंप जोड़े, माइक्रो टनलिंग से मदद मिली है।