नई दिल्ली। आज पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर को लोकापर्ण। यह लोकापर्ण खास मुहूर्त में होगा। जानकारी के मुताबिक इसका शुभ मुहूर्त 1.37 बजे से 1.57 बजे तक, यानी कुल 20 मिनट निश्चित किया गया है। काशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर का लोकापर्ण पीएम मोदी काशी वि परिषद के मार्गदर्शन में करेंगे। उम्मीद है यह अनुष्ठान 22 मिनट में संपन्न हो जाएगा।
अहिल्याबाई होलकर के बाद हो रही है कायाकल्प
आज काशी का बदला स्वरूप कई मायनों में खास है। कह सकते हैं 241 साल का ेके लंबे इंतजार के बाद धाम को होगा जीर्णाेद्धार। इतिहासकारों के अनुसार 1777 से 1780 के बीच मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने मंदिर का जीर्णाेद्धार कराया था। यही नहीं काशी विश्वनाथ मंदिर पर साल 1194 से लेकर 1669 तक कई बार हमले हुए हैं।
खास बातें
- काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
- ढाई दशक बाद पीएम मोदी ने 8 मार्च 2019 को मंदिर के इस भव्य दरबार का शिलान्यास किया था।
- काशी आज शिव के रंग में रंगी है।
- लोकार्पण का शुभ मुहूर्त है 1.37 बजे से 1.57 बजे तक।





















