National Helpline, 24*7 सेवा में हाजिर है टोल फ्री NHAA हेल्पलाइन

आज से केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Empowerment) अत्याचारों के खिलाफ राष्ट्रीय हेल्पलाइन (NHAA) शुरू करने वाला है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है।

नई दिल्ली। अत्याचारों पर आवाज उठानी चाहिए। जहां अत्याचारों को सहेंगे, उतने ही अंदर से खोखले होते जाएंगे। यह अत्याचार मानसपटल पर और असर डालते हैं जब ये किसी जाति विशेष से जुड़े हों। इन्हें रोकने का प्रयास है राष्ट्रीय हेल्पलाइन (NHAA)।

राष्ट्रीय हेल्पलाइन (NHAA) को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Empowerment) आज से आरंभ किया है। इस हेल्पलाइन का मकसद है इस हेल्पलाइन का उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Empowerment) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार NHAA पूरे देश में टोल-फ्री नंबर 14566 पर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा। इसे देश भर में किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर के मोबाइल या लैंड लाइन नंबर से वॉयस कॉल/टव्प्च् करके एक्सेस किया जा सकता है। यह सेवा हिंदी, अंग्रेजी और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध होगी। इसका मोबाइल एप्लिकेशन भी उपलब्ध होगा।