Bollywood News, ’दो गल्लां’ में सब रियल है, यूट्यूब पर हिट है नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ये गाना

रिलीज होते ही यूट्यूब पर हिट हो रहा नेहा और रोहन की ’दो गल्लां’। यह जानकारी नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर दी। और भी बहुत कुछ खास है इस गाने में।

नई दिल्ली। हमारी तरह आप भी खास लोगों को पसंद करते हैं। फिर उनकी हर चीज ही खास लगती है। हमें तो सिंगर की ये जोड़ी पसंद है। हां…हां पति-पत्नी हैं अब। खैर, पसंद सबकी अलग-अलग है। पर ऐसा होता है जो शख्स पसंद होता है, फिर उसमें कुछ खामी दिखती नहीं। हाल ही में नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत का नया गाना रिलीज हुआ है। दोनों का गाना दो गल्लां रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। ऐसा हम नहीं, नेहा मैडम ने खुद बताया इंस्टाग्राम के जरिए। ’दो गल्लां’ को लिखा है गैरी संधु ने और म्यूजिक है रजत नागपाल का। गाने का वीडियो तो हिट हो रहा है। क्या! आपने नहीं देखा, तो देख लें जल्दी। क्योंकि सुना है नेहा-रोहन जल्द दूसरा गाना भी ला रहे हैं। फिर बर्डन आप पर ही पड़ेगा।

Listen Here
https://www.youtube.com/watch?v=3bFOs6Xbjho