नई दिल्ली। एक्टर व कॉमेडियन पर एक मोनोलॉग ने उनकी छवि को धूमिल कर दिया है। उन्होंने अमेरिका में अपने प्रदर्शन के हिस्से के रूप में दिए गए एक मोनोलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारत का वह अपमान कैसे कर सकते हैं। यही वजह है कि उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। लोगों ने लगाया भारत का अपमान करने का आरोप। हुआ यूं कि वीर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसका शीर्षक था “मैं दो भारत से आता हूं। वीडियो में मोनोलॉग वाशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनके हालिया प्रदर्शन का हिस्सा था। इस छह मिनट के वीडियो में वीर दास ने भारत में कुछ सबसे सामयिक मुद्दों के बारे में बात की है, जिसमें कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई, बलात्कार के मामले, कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई से लेकर किसानों के विरोध तक शामिल हैं। इस वीडियो की एक क्लिपिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वीर कहते हैं- “मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, ’जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं’















