COVID19 Update : अभी भी डरा रहा है कोरोना का पॉजिटिवटी रेट

नई दिल्ली। कई राज्यों में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू जैसा सख्त पाबंदी है, बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के आंकड़ें डरा रहे हैं। मौतों का सिलसिला रूक नहीं रहा है। पॉजिटिवटी रेट भी बढ़ा हुआ है। हेल्थ एक्सपर्ट इसको लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 58 हजार 089 नए केस दर्ज किए गए हैं। देश में इस दौरान कोविड-19 से 385 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 1 लाख 51 हजार 740 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में ओमिक्रॉन के कुल केस 8 हजार 209 हो गए हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 19.65% है।

हालांकि देश में आज सोमवार कल (रविवार) से 13,113 कम मामले आए हैं। रविवार को देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 71 हजार 202 मामले आए थे।देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 86 हजार 451 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.57 करोड़ के पार है। वर्तमान में देश में 1,57,20,41,825 वैक्सीन डोज लगाई है। देश में कोरोना के कुल रिकवरी मामले 3,52,37,461 है।

टीकाकरण के मोर्चे पर, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 157.20 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। परीक्षण अभी भी फोकस में है। पिछले 24 घंटों में 13,13,444 परीक्षणों के साथ अब तक कुल 70.37 करोड़ परीक्षण किए गए हैं। भारत का ‘आर-वैल्यू’, जो बताता है कि कोविड-19 कितनी तेजी से फैल रहा है, 7 जनवरी से 13 जनवरी के बीच घटकर 2.2 रह गया।