गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जीवन का पहला विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर शहर विधानसभा से चुनाव का पर्चा दाखिल किया है। जब वह जिला कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर रहे थे, उस समय उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
इससे पहले गोरखुपर में एक जनसभा आयोजित की गई। उस सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यह बात गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 25 वर्ष बाद योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज कायम कराया है। 2014,2017 और 2019 तीनों चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया। आज योगी जी के नामांकन भरने के साथ ही फिर से एक बार BJP यहां से 300 पार के संकल्प के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है।
बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath ने गोरखपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।#विजयी_भव_योगीजी pic.twitter.com/D64WY0mPZO
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 4, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएम योगी के नामांकन में गोरखपुर से सहारनपुर तक आवाज जानी चाहिए कि भाजपा इस बार 300 सीटें पार कर रही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल हुए।
ॐ नमो भगवते गोरक्षनाथाय#विजयी_भव_योगीजी pic.twitter.com/1x0w76EOxC
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 4, 2022
सबसे पहले शुक्रवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ पहुंचे। वहां विशेष पूजा अर्चना किया। माता के सामने हवन आदि किया। उसके बाद अपने गुरू की भी पूजा अर्चना की। उस समय उनके साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह साथ रहे।