Golden Mountain : मिला सोने का पहाड़, कांगों में लूटने के लिए भाग रहे हैं लोग

ज्यादा से ज्यादा सोना लूटने की होड़ में किसी ने खदान की मिट्टी को बैग में भरा, तो किसी ने बोरे में, किसी ने थैली में भरा, तो किसी ने दुपट्टे और शर्ट में भर लिया। खबर मिल रही है कि वहां के कई लोगों ने अपने घरों में इस मिट्टी को ले जाकर धोकर सोना निकाल रहे हैं।

सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन खबर यही है। खबर आई है दूर अफ्रीकी महादेश से। वहां के एक देश में सोने का पहाड़ मिला। यह सूचना जंगल की आग की तरह फैली। जिसने जहां सुना, वहीं से निकल पडा। आखिर वही हुआ, जो ऐसी घटनाओं के बाद होता है। प्रशासन की ओर से सख्ती लगा दी गई। कहीं आप भी तो नहीं जाने की सोच रहे थे। आइए, इसकी पडताल करते हैं।

असल में, अफ्रीकी देश कांगों के दक्षिणी प्रांत के एक गांव में सोने का पहाड़ मिलने की खबर आईं। उसके बाद सोना लूटने के लिए लोग दौड़ पड़े। हद तो यह हो गई कि ज्यादा से ज्यादा सोना लूटने की होड़ में किसी ने खदान की मिट्टी को बैग में भरा, तो किसी ने बोरे में, किसी ने थैली में भरा, तो किसी ने दुपट्टे और शर्ट में भर लिया। खबर मिल रही है कि वहां के कई लोगों ने अपने घरों में इस मिट्टी को ले जाकर धोकर सोना निकाल रहे हैं।

इस बात की सूचना वहां की प्रशासन को मिली। कोई अनहोनी घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने वहां जाने पर रोक लगा दी है। कांगो के मंत्री वेनंत बुरुमे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लुहिहि गांव में फरवरी महीने के अंतिम दिनों में सोने से भरपूर अयस्क की खोज हुई थी। उसके बाद वहां पर खुदाई करने वालों की फौज जमा हो गई। इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के वहां पर पहुंचने से इस छोटे से गांव में संकट पैदा हो गया, इसके बाद वहां मिट्टी की खुदाई पर रोक लगाई गई। मंत्री की ओर से यह भी कहा गया है कि यहां खनन पर रोक लगाए जाने से अधिकारियों को खनिकों पहचान करने और उनके पंजीकरण का मौका मिलेगा।

ऐसो नहीं है कि कांगो की यह पहली अजीबों गरीब घटना है। कांगो में अक्सर सोने की खदाने मिलती रहती हैं। कांगो में आधिकारिक रूप से सोने के उत्पादन को बहुत कम करके दिखाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि यहां से कई टन सोना तस्करी करके पूरब स्थित पड़ोसी देशों के रास्ते वैश्विक सप्लाई बाजार में भेज दिया जाता है। बता दें कि पूरे कांगो में फावड़ा आदि के जरिए आजीविका के लिए सोने की खुदाई करना सामान्य बात है। कांगो के पूर्वी और पूवोत्तर इलाके में सोने की खुदाई एक तरह से कुटीर उद्योग की तरह है। लुहिहि गांव में इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के पहुंचने पर वहां पर कांगो की सेना, खनिकों और व्यापारियों को भेजना पड़ा।