लखनऊ। राजधानी में भीषण गर्मी का असर अब बिजली आपूर्ति तंत्र पर भी दिखने लगा है। तापमान के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए ट्रांसफार्मर्स को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज भवन परिसर में लगे ट्रांसफार्मर्स को ठंडा रखने के लिए उन पर कूलर और एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं।
राज भवन के अधिशासी अभियंता अनुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, “गर्मी के चलते उपकरणों का हर घंटे तापमान मॉनिटर किया जा रहा है। कूलर और एग्जॉस्ट फैन की मदद से ट्रांसफार्मर्स को ठंडा रखा जा रहा है, जिससे उनमें स्पार्किंग या आग लगने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।”
इस पहल का उद्देश्य ट्रांसफार्मर्स की कार्यक्षमता बनाए रखना और गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखना है। अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में भी यह तकनीक अपनाई जा सकती है।





















