नई दिल्ली। फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ बहुत जरूरी है। जो भी डगमगाई उसका असर मानसिक सेहत और बाहरी लुक्स पर पड़ता है। आज की फास्ट लाइफ में मेंटल हेल्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता ही है। और तो और चेहरे का नूर और एनर्जी लॉस खत्म होता रहता है। इससे निजात दिलाता है योग। आपको यकीन नहीं आता। तो हमारी बात नहीं, बॉलिवुड सेलेब्स, खासतौर से 47 वर्षीय मलाइका देखें या हमारी बेबो को देखें। नाम और भी हैं, पर यह दोनों आजकल कई कारणों से सुर्खियों में। क्यों है ना दोनों के चेहरे पर कमाल का स्पार्कलिंग ग्लो।
हाल ही में बेबो ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो लेटे हुई मुद्रा वाला योगासन करते दिखीं। बेबो के इस पोस्चर पर विशेषज्ञों का कहना है कि मुद्रा बेहद आसान लगती है, लेकिन पूरी तरह से इसका अभ्यास करना सबसे कठिन है। जानते हैं कि आखिर क्या खास है इसे पोस्चर में और इसे करने का तरीका।
ये है शवासान
बेबो कर रही हैं शवासन। इस आसन में मरे व्यक्ति की तरह शांत रहना होता है। वैसे जितना ये आसान दिखने में आसन दिखता है उतना है नहीं। अब आपकी एक ओर उत्सुकता को तोड़ते हैं। ये फोटो करीना ने नहीं उनकी योग ट्रेनर अंशुका परवानी ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। अंशुका ने कैप्शन में लिखा, ’इससे ज्यादा कभी शांति नहीं मिलती जितनी कि इस योग मुद्रा से मिली है। शवासन हर अभ्यास के बाद जरूरी है।’ अब आपको सच बोलते तो आप इसे कभी मानते नहीं।
कैसे करें शवासन
- पैरों को एक से दो फीट की दूरी पर एक आरामदायक स्थिति में फैलाएं। एड़ियों को एक दूसरे के सामने रखते हुए पंजों को बाहर की ओर रखें।
- हाथों को शरीर से थोड़ा दूर रखें। हथेलियों को ऊपर यानी आकाश की ओर मोड़ें।
- गर्दन को आराम दें।
- अपनी आंखें बंद रखें। सामान्य रूप से सांस लेते हुए, शरीर पर ध्यान केंद्रित करें।
- फिर शरीर के प्रत्येक अंग पर ध्यान देना शुरू करें और उसे शिथिल छोड़ दें।
फायदे भी जानिए
- यह आसन आपको एनर्जेटिक रखता है।
- मनसिक रूप से फिट बनाता है।
- नियमित करने से स्किन ग्लोइंग होती है।
- बॉडी को कूल रखता है ये आसन।