Political News, बात जमी नहीं, राजनीति में धर्म की घुसपैठ?, झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

वैसे अजीब नहीं है यह मामला। आए दिन राजनीति में धर्म को ना जानें क्यों धकेला जाता है। अब यह देखिए झारखंड विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने लगाए श्रीराम के नारे। जरूर कुछ मांग होगी विधायकों की। जानें क्या है उनकी मांग।

नई दिल्ली। एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम को केंद्र में रखकर राजनीति की जा रही है। वैसे तो ऐसा होता रहता है। असल धरातल में यह सरासर गलत है। यह ताजा मामला सामने आया है झारखंड में। मामला है झारखंड विधानसभा में। यहो नमाज पढ़ने के लिए अलॉट किए गए कमरे को लेकर पनपे विवाद पर सोमवार को भी विधानसभा में विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

सत्र से पहले प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए विस के प्रवेश द्वार के समक्ष सीढ़ियों पर बैठकर हनुमान चालीसा और हरे राम का पाठ किया। कार्यवाही के दौरान सदन के वेल में जाकर भी जयश्री राम के नारे लगाए। विपक्षी विधायक नमाज कक्ष के आवंटन से जुड़े आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने इसके बाद भानु प्रताप शाही सहित अन्य भाजपा सदस्यों से अपनी सीटों पर वापस जाने का आग्रह किया। हालांकि, हंगामा जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी।

कमरा नंबर टीडब्ल्यू 348

असल में विधानसभा अध्यक्ष ने नमाज अदा करने के लिए कमरा नंबर टीडब्ल्यू 348 आवंटित किया है, जिसके बाद भाजपा की ओर से विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर और अन्य धर्मों के पूजा स्थलों के निर्माण की मांग की गई है। विधानसभा परिसर में नमाज अदा करने के लिए नमाज कक्ष निर्धारित करने से जुड़े आदेश पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी।

भाजपा वालों और पूर्व मुख्यमंत्री की सुनें

भाजपा का यह भी कहना है कि अगर अध्यक्ष को ऐसा करना ही था तो उन्हें हिन्दुओं के लिए विधानसभा में एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराना चाहिए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार में शामिल विधायक खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं। राज्य विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा इसी विचारधारा का नतीजा है।