पुण्यतिथि पर याद किए जा रहे हैं बाबा साहेब डॉ अंबेडकर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में आज बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भी श्रद्धांजलि दी।