नीतीश पर इस तरह से हमलावर हो गई है भाजपा

नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2020 के विधानसभा मे हम सब को बहुमत मिला था परंतु उन्होंने जनमत का अपमान किया है। विश्वासघात के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता कल 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने महाधरना पर बैठेंगे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जैसे ही एनडीए से नाता तोड़कर राजद के साथ सियासी गठबंधन किया भाजपा के तमाम नेता हमलावर हो गए। बिहार प्रदेश के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मेरा सवाल है भ्रष्टाचार के गोद में नीतीश जी फिर से चले गए। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश जी को जबाव मिल गया?

वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नीतीश कुमार के साथ राज्य सरकार में रहे भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह सरासर सफ़ेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीश जी की सहमति के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है की भाजपा जेडीयू को तोड़ना चाहती थी। तोड़ने का बहाना खोज रहे थे। भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत से आएगी।

राज्य के भाजपा नेताओं के मुख्यमंत्री या जद (यू) नेताओं की देखरेख वाले विभागों को निशाना बनाने के लगातार बयान कुमार के साथ अच्छे नहीं रहे हैं, इस मामले से परिचित एक जद (यू) नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा। “बार-बार अनुरोध के बावजूद, केंद्रीय भाजपा नेतृत्व अपने राज्य के नेताओं को वश में नहीं कर पाया है, जो खुले तौर पर राज्य सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। हमारे लिए, ऐसा प्रतीत होता है कि यह जानबूझकर किया गया है, ”नेता ने कहा। जाति जनगणना से लेकर बिहार को विशेष दर्जा देने से लेकर पूजा स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने तक कई मुद्दों पर भाजपा और जद (यू) आमने-सामने थे। जद (यू) ने कुछ राज्य भाजपा नेताओं द्वारा जनसंख्या नियंत्रण उपायों को पेश करने के सुझावों का विरोध किया था, जिसे जद (यू) ने अल्पसंख्यक समुदाय को लक्षित किया था।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता सबक सिखाएगी। बहुमत के खिलाफ उन्होंने काम किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी ही, 2025 के विधानसभा चुनाव में भी दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत से सूबे में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ही नीतीश कुमार को आगे बढ़ाया है और उन्होंने बदले में धोखा दिया। उनकी पूरी राजनीति ही समाप्त हो जायेगी।