नीतीश लेंगे 2 बजे सीएम पद की 8वीं बार शपथ, भाजपा दे रही है धरना

राजद नेता तेज प्रताप यादव पटना में अपने आवास पर विजय चिन्ह दिखाते हुए।नीतीश कुमार आज 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव के राज्य के उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है।

पटना। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज दोपहर 2 बजे आठवीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस नए सियासी घटनाक्रम से राजद खेमे में खुशी का माहौल है। राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को सरकार में हिस्सेदारी मिल रही है।

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि ये सिर्फ सरकार शपथ नहीं लेने जा रही है बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के जनादेश की घर वापसी हो रही है। ये बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे दौर में जब मौजूदा भाजपा ने ये तय कर लिया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत करना है। बिहार ने एक संदेश दिया है।

दूसरी ओर,पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन का कहना है कि तीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं।…’अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 2017 में नीतीश RJD से अलग हुए तो उन्होंने कहा कि RJD हमारे दल को तोड़ रही है, फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे अलग हुए। कल भी यही कहा कि भाजपा JDU को तोड़ रही है। इससे समझ आता है कि ये सोची समझी साजिश है।