कांग्रेस चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही ये बात

हम तो ये कहेंगे कि इसके पीछे RSS, BJP का हाथ है। करौली में मुख्य आरोपी भाजपा का, रामगढ़ में मंदिर तोड़े गए वहां भाजपा का बोर्ड 35 में से 34 पार्षद भाजपा के हैं। और बदनाम कांग्रेस को किया गया। जोधपुर में कोई घटना ही नहीं और घटना बना दी गई।

जयपुर। उदयपुर में कांग्रेस की तीन दिवसीय िंचंतन शिविर की समाप्ति हो गई। उसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस समर्पित है, भारत जोड़ने के लिए, एकता और अखंडता के लिए। उसके लिए कांग्रेस भारत जोड़ों की बात घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कर रही है। भारत मज़बूत राष्ट्र बना रहे ये भावना इसके पीछे है। नव संकल्प शिविर बहुत समय पर किया गया है। राहुल जी ने मोदी जी की गवर्नमेंट से 7 साल का जो मुकाबला किया है आज पूरा देश मान रहा है कि अगर कोई तर्क के साथ में इन लोगों के साथ राजनीति कर रहा है और विपक्ष की भूमिका निभा रहा है तो उनका नाम राहुल गांधी है, ये कम बात नहीं है। देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। तनाव का माहौल है, हिंसा को माहौल है। हर धार्मिक जुलूस के वक़्त दंगे भड़क रहे हैं और जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां ज्यादा भड़कने शुरू हो जाते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि इनका एजेंडा हिन्दुत्व का है, उसके कारण दंगे करवा रहे हैं। ध्रुवीकरण कर रहे हैं चुनाव में। दुनिया क्या सोचती होगी उ.प्र. के बारे में कि चुनाव के दौरान 403 टिकटों में से एक टिकट भी अल्पसंख्यकों को भाजपा नहीं दे रही। दुनिया में क्या संदेश जा रहा है। राजस्थान में जो तनाव पैदा किया गया, दंगे भड़क सकते थे परन्तु एक मौत नहीं हो पाई। कुछ दुकानें जरूर झुलसी हैं। इन्होंने दंगे की योजना खुब बनाई लेकिन हमने इसे विफल किया है। अभी भी हम छोड़ेंगे नहीं, राजस्थान मे जो घटना हुई है, उसकी जांच चल रही है।