नई दिल्ली। पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड (Uttrakhand) एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता का शिकार हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर सवाल उठा है। मामला भले ही भाजपा (BJP) अपनी पार्टी की अंदरूनी कहें, लेकिन जनता परेशान है। इसी परेशानी को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर हमला किया है और इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री सहित भाजपा अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा है कि उत्तराखंड में रोज बदलने वाली मुख्यमंत्रियों की कुर्सियां BJP के नेतृत्व की विफलता का रोजमर्रा का उदाहरण बनता जा रहा है। इसके लिए पीएम मोदी और जे.पी.नड्डा जी जिम्मेदार हैं। ये उत्तराखंड में पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी BJP ने 3 मुख्यमंत्री बदले थे।
देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा का “कुर्सी बदल खेल”
उत्तराखंड में साढ़े चार साल में 3 मुख्य मंत्री-
• त्रिवेन्द्र सिंह रावत
• तीर्थ सिंह रावत
• – –भाजपा का पिछला रिकॉर्ड भी यही-
• नित्यानंद स्वामी
• भगत सिंह कोशयारी
• भुवनचंद्र खंडूरी
• रमेश पोखरियाल
• भुवनचंद्र खंडूरी
1/2— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 3, 2021
बता दें कि शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने अपने पद से त्यागपत्र दिया। उसके बाद से राज्य के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? मामला भले ही उत्तराखंड का हो, लेकिन निर्णय दिल्ली करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।
सूत्रों का कहना है कि राज्य के कुछ मंत्री अपने नाम की लाॅटरी लाना चाहते हैं। उन्हें सीएम बनने का शौक है। अब देखना है कि भाजपा राज्य के विधायकों में से मुख्यमंत्री का चुनाव करती है या किसी सांसद को सीएम बनाकर उत्तराखंड भेजती है।
राज्य की राजनीतिक तापमान को समझने और विधायकों से रायशुमारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने देहरादून जाने का आदेश दिया। शनिवार की सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने आवास से उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कल राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा था।