Breaking News, बीजेपी में 5 लोगों को मिली नई जिम्मेदारी

बीजेपी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े को महासचिव, बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

नई दिल्ली। आज भारतीय जनता पार्टी में 5 नए चेहरे जुड़े हैं। भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपनी टीम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव, बिहार के ऋतुराज सिन्हा, झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि तावड़े अभी तक नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के पद पर थे और वह हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। भाजपा की बिहार इकाई में पदाधिकारी रह चुके ऋतुराज सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा के पुत्र हैं। आशा लकड़ा रांची की महापौर हैं। भारती घोष भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी हैं। वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गई थीं। बीजेपी ने शहजाद पूनावाला को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी ने शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।