Bollywood News, ये लिप लॉक है गहराइयों वाला, अब डूबना तो बनता है

रणवीर सिंह की शेयर की मोनोक्रोम फोटो से ज्यादा खूबसूरत है फोटो कैप्शन। आप भी पढ़िए- डूबे... हां डूबे, एक दूजे में यहां।

नई दिल्ली। यह लिप लॉक का असर है गहराइयां। अरे! गहराइयां डूबने और डुबाने वाली। आप समझ रहे होंगे फिल्म गहराइयां। जब से बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल फोटो शेयर की है, तब सेे फैंस में उस फोटो की बात हो रही है।

कैसी है तस्वीर

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के साथ किस करते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ ही रणवीर ने एक दिल जीतने वाला कैप्शन भी लिखा है। रणवीर- दीपिका ने किया किस रणवीर सिंह हमेशा की पत्नी दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर रणवीर ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिस में कपल किस करता दिख रहा है। रणवीर- दीपिका की इस मोनोक्रोम फोटो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर समंदर किनारे की लग रही है, ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये मालदीव की तस्वीर है।

अब कैप्शन पढ़ें

रणवीर का रोमांटिक कैप्शन इस लिप लॉक तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा- डूबे… हां डूबे, एक दूजे में यहां। शानदार, सुपरलेटिव और उम्दा। क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी है बेबी.. एक दम बेहतरीन, बारीक और दिल को छूने वाली। बेहद कुशल और बेमिसाल। मुझे तुम पर गर्व है।