Paranthe Wali Gali, यहां मिलेगी पराठों की वेरायटी, आलू पराठा, रबड़ी पराठा, खुरचन पराठा…बहुत कुछ

नए टेस्ट के शौकीन हैं, तो दिल्ली आएं। यहां चांदनी चौक स्थित पराठे वाली गली में आपको 35 से ज्यादा पराठों की वेरायटी मिल जाएगी।

नई दिल्ली। हमेशा आपके टेस्ट बड्स कुछ नया मांगते हैं, तो आप दिल्ली आएं। यहां स्थित चांदनी चौक की पराठे वाली गली में आते ही मुंह में पानी आ जाएगा। यहां आपको तकरीबन 35 से ज्यादा पराठों की वेरायटी मिल जाएगी। जैसा आपका मन हो वैसा पराठा यहां खाएं।

खाने के इस सफर में हम आपको चांदनी चौक के विविध जायकों से रूबरू करा रहे हैं। जायके इस सफर में चलिए चांदनी चौक की पराठे वाली गली। सबसे पहले बता दें कि यहां का खाना-पीना विश्व में लोकप्रिय है। मुगलों के जमाने से ही बसी पुरानी दिल्ली में मुगलों ने भारत भर से लोगों को लाकर यहां बसाया। लोगों के साथ ही पहुचाँ भारत भर का खान पान भी।

जायके का सफर की शुरुआत करते हैं चांदनी चौक की पराठे वाली गली से। नाम से ही पता चल रहा है कि यहां क्या मिलता है। चांदनी चौक में शीशगंज गुरूद्वारे के आगे वाली गली ही कहलाती है परांठे वाली गली। किसी समय पूरी गली में परांठे की ही दुकाने थी लेकिन अब बदलते वक्त के साथ चार रह गयी हैं। ये दुकाने करीब सौ से सवा सौ साल पुरानी हैं।

पराठे बनाने वाले ये लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यहां आप आलू परांठे से लेकर रबडी परांठा और खुरचन पराठा तक सब ले सकते हैं। स्वाद ऐसा है कि एक बार खा लें तो शायद जिंदगी भर भूला नहीं पायेंगें। इन को बनाने का तरीका भी अलग है पराठो को देसी घी सकने की बजाय तला जाता है और शायद ये ही इसके स्वाद का राज भी हैं। यहां पहुंचने का मेट्रो स्टेशन है चांदनी चौक। यहां सभी दुकानें सुबह 9 से रात 11 बजे तक खुली रहती हैं।