रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी गुरूवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। हवाईअड्डा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उसके बाद राहुल गांधी ने प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। आदिवासियों समुदायों के बीच पारंपरिक वेशभूषा में भी दिखे। वहां जनता को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज की प्रशंसा की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले ही तैयारी कर रखी थी। आज की यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट भी किया।
VIDEO: दंतेवाड़ा की महिलाओं ने डेनेक्स में उनके द्वारा निर्मित "नेहरु जैकेट" मा. @RahulGandhi जी को भेंट किया।
जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए पहना। #RahulWithNYAY pic.twitter.com/OycW4aVwIf
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 3, 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से कहा गया है कि सांसद राहुल गांधी ने बस्तर डोम में दंतेवाड़ा के डेनेक्स के तहत कार्यरत महिलाओं-युवाओं से बात की। उन्होंने उनके अनुभव जाने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल में 75 लाख उत्पाद बनाने के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के MOU किये हैं।