Congress : सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद सहित 30 लोग थामेंगे यूपी में कांग्रेस प्रचार की कमान

नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी गई है। इसमें पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी है। माना जा रहा है कि जैसे ही चुनाव आयोग की ओर बड़ी चुनावी सभाओं की अनुमति मिलेगी, कांग्रेस के तमाम स्टार प्रचारक जनता के बीच जाएंगे। अभी तो डोर टू डोर चुनाव प्रचार ही चल रहा है।
सोमवार को कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय चुनाव आयोग की यह सूची सौंप दी है।

इस सूची में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्र मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवड, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनाथ, कन्हैया कुमार, परणनीति सिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम शामिल हैं।

असल में, कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानासभा चुनाव में अपनी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूरे अभियान को अपने कंधों पर ले रखा है। सोमवार को कांग्रेस की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित 30 लोगों के नाम चुनाव आयोग को दिया गया है। ये सभी 30 लोग कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होगा। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची केंद्रीय चुनाव आयोग को दिया है।
माना जा रहा है कि जैसे ही 31 जनवरी के बाद चुनाव आयोग की पाबंदी खत्म होगी, कांग्रेस के ये 30 स्टार प्रचारक पूरे दमखम के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में जोर लगाएंगे। अभी कोरोना के कारण बड़ी सभाएं करने की मनाही है।