Delhi News : कांग्रेस नेता सुंदर सिंह, एडवोकेट राज बलवान सिंह सोलंकी, समाज सेवी रनजीत कौर, अकाली दल नेता गगनदीप सिंह चियासी आम आदमी पार्टी में शामिल

पालम से ‘आप’ विधायक भावना गौर और तुगलकाबाद से ‘आप’ विधायक सहीराम पहलवान ने सभी को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया. ‘आप’ विधायक जरनैल सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत किया.

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में ‘आप’ विधायक जरनैल सिंह ने आज कांग्रेस नेता सुंदर सिंह, और भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज व पत्नी सरोज भारद्वाज का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। पालम से ‘आप’ विधायक भावना गौर और तुगलकाबाद से ‘आप’ विधायक सहीराम पहलवान ने सभी को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

आम आदमी पार्टी से तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामों और विकास मॉडल से प्रभावित होकर लगातार अलग-अलग राजनीति पार्टियों और अलग-अलग कुनबों से अच्छे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी श्रृंखला में आज कांग्रेस नेता सुंदर सिंह, समाज सेवी रनजीत कौर, यूथ विंग अध्यक्ष गगनदीप चियासी और सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट राज बलवान सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

सुदंर सिंह उर्फ पप्पी जी पिछले 19 सालों से कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी में कैंपेन समिति के सदस्य रह चुके हैं। वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी में मीडिया कमिटी के भी सदस्य रहे हैं। वह 2010 से लेकर आजतक श्री कंठेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष हैं। 2012-2017 तक कांग्रेस कमिटी जिला पहाड़गंज के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। एक चैरिटी समाज के सदस्य हैं। 2006-2008 तक उन्होंने यूथ कांग्रेस दिल्ली प्रदेश के महासचिव के तौर पर काम किया है।

रनजीत कौर स्त्री अकालीदल बादल की अध्यक्ष हैं। रामगड़ियां कॉपरेटिव बैंक में चेयरपर्सन हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वार प्रबंधक समिति की सदस्य हैं। कोर कमिटी की सदस्य हैं। इसके अलावा भी वह कई अहम पदों का भार उठा चुकी हैं। वह कई सालों से समाज सेवा करती आ रही हैं। वहीं गगनदीप सिंह चियासी छात्र राजनीति से संबंध रखते हैं। 2020 में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली यूथ विंग के अध्यक्ष रहे हैं। 2015 में अकाली दल छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। 2014-2015 तक गुरु गोविंद सिंह कॉलेज (डीयू) के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा भी वह कई अन्य पदों पर रहे हैं। मैं चाहूंगा कि पालम विधानसभा से हमारी विधायिका भावना गौर हमारे अगले सदस्य राज बलवाल सिंह सोलंकी जी का परिचय दें।

पालम से ‘आप’ विधायिका भावना गौर ने कहा कि राज बलवान जी पालम वॉर्ड से संबंध रखते हैं। वर्तमान में वह सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट के रूप में वह काम कर रहे हैं। दिल्ली से विश्व मानवाधिकार के चेयरमैन हैं। 1990 में विद्यार्थी मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। 2008 में अनोथ्राइज कालोनी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रहे हैं। 2010 में किसान मोर्चा के प्रभारी रहे हैं। मैं आपको इनके पिता का परिचय देना चाहूंगी। 1977-1988 यानी 10 वर्षों तक वह पालम विधानसभा के पार्षद रहे। विशेष बात यह है कि उस समय पार्षद का क्षेत्र लगभग 5 विधानसभाओं को मिलाकर एक बनता था। बलवान सिंह सोलंकी जी, जो राज सोलंकी के पिता हैं, वह नेता विपक्ष भी रहे।