Cooking Time, बनाएं ग्लूटन फ्री रसगुल्ले, मैदा रहित, सिर्फ नेचुरल मिठास का टेस्ट

आज इस ग्लूटन फ्री रेसिपीज की सीरिज में बनाना सीखते हैं ग्लूटन फ्री रसगुल्ले।

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में आप बेरोकटोक अनहेल्दी मीठा खाते हैं। पर सेहत की चाभी आपके पास है। आखिर किसे पसंद नहीं होती कुरकुरी व लज़ीज़ नमकीन व मिठाइयां। पर मैदा और आर्टिफिशियल शुगर सेहत के लिए कितने नुकसानदायक हैं। मन तो करता है मैदे वाली टेस्टी चीज़े खाएं, लेकिन दिमाग कहता है नहीं…नहीं। आज इस ग्लूटन फ्री रेसिपीज की सीरिज में बनाना सीखते हैं ग्लूटन फ्री रसगुल्ले।

ग्लूटन फ्री रसगुल्ले

समग्री – दूध – 1 लीटर दूध, नींबू का रस – 3-4 बड़े चम्मच, चीनी – 1 कप, गुलाब जल – कुछ बूंदें, दही – 2-3 चम्मच, इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच, केसर – 5-7 कतरन।

विधि – सबसे पहले दूध को उबालें और इसमें नींबू का रस और दही मिलाएं। इसे हिलाते हुए उबलने दें। इसे एक मलमल के कपड़े में रखें और इसे लटका दें। ऐसा करने से इसमें सारा मट्ठा निकल जाएगा। इसे गर्म ही फ्लैट प्लेट में रखें और रगड़कर चिकना करें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर साइड पर रखें। एक अलग बर्तन में चीनी का सिरप बनाएं। सिरप में पानी और चीनी का अनुपात 2ः1 होना चाहिए। इसमें गुलाब जल और इलायची पाउडर मिलाएं। इसे ढक्कन लगाकर पकाएं। 2-3 मिनट के बाद सिरप का ढक्कन खोलें। इसमें सभी रसगुल्ला बॉल्स रखें। इसे 15 मिनट तक आंच पर रखें और फिर गैस बंद कर दें। इसे फ्रिज में 2-4 घंटे रखें और ठंडा सर्व करें। तैयार हैं ग्लूटन फ्री रसगुल्ले।