नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,815 नए मामले सामने आए और 20,018 लोग ठीक हुए। देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,19,264 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.36% है।
शनिवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 207.47 करोड़ (2,07,47,19,034) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,75,59,030 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.96 करोड़ (3,96,83,369) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
#LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona #AmritMahotsav pic.twitter.com/3JrOnjUWiF
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 12, 2022
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी,2021 को प्रांरभ हुआ था। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।