COVID19 in India : देश में अभी भी है कोरोना के हजारों मामले

भारत में स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 15,549 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,34,99,659 हो गई है।

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 12,751 नए मामले सामने आए और 16,412 लोग ठीक हुए। सक्रिय मामले 1,31,807 हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1372 नए COVID19 मामले, 1927 रिकवरी और 6 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 7484 हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 206.56 करोड़ (2,06,56,54,741) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,73,95,158 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.95 करोड़ (3,95,17,944) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।