COVID19 India : कोरोना अभी भी फुल स्पीड में, युद्ध स्तर पर एक्शन मोड में सरकार

अब तक 1,84,657 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 61,911 मरीजों की, कर्नाटक में 13,762 मरीजों की, तमिलनाडु में 13,258, दिल्ली में 12,887, पश्चिम बंगाल में 10,710, उत्तर प्रदेश में 10,346, पंजाब में 8,114 और आंध्र प्रदेश में 7510 मरीजों की मौत हो गयी।

नई दिल्ली। आज भी कोरोना अपने फुल स्पीड में दिखा है। कई जगह संक्रमितों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। राजधानी दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में संक्रमण को लेकर सरकार चिंता में है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो इसे युद्ध की संज्ञा दी है।

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 26,169 नए मामले सामने आए हैं। 306 लोगों की मृत्यु हुई और 19,609 लोग डिस्चार्ज हुए। पंजाब में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 5,456 नए मामले सामने आए हैं। 3,657 लोग डिस्चार्ज हुए और 76 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। गुजरात में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 13,105 नए मामले सामने आए हैं। 5,010 लोग डिस्चार्ज हुए और 137 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 7,410 नए मामले सामने आए हैं। 8,090 लोग डिस्चार्ज हुए और 75 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। पुणे में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 9,841 नए मामले सामने आए हैं। 115 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 9,186 लोग डिस्चार्ज हुए। केरल में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 26,995 नए मामले सामने आए हैं। 28 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,56,266 हो गई है।

गौर करने योग्य बात यह भी है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कोरोना को एक युद्ध कहा है और उसी तरह इससे निबटने के लिए प्रयास करने केा कहा है। उन्होंने कहा कि यह महामारी नहीं युद्ध है। रास्ता भी हमे निकालना है। आज एक अच्छी ख़बर आई। जो संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहे थे अब वे पिछले 5-6 दिनों से 12-13 हजार के बीच स्थिर हो गए हैं। इसके साथ डिस्चार्ज लोगों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन लड़ाई लंबी है।

गोवा में पिछले 24 घंटों में 1,410 नए COVID-19 मामले, 461 रिकवरी और 21 मौतें दर्ज़ की गई। गोवा में मामलों की संख्या 72,224 हो गई है, जिसमें 10,228 सक्रिय मामले, 61,032 रिकवर मामले और 964 मौतें शामिल हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने कहा कि गोवा में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 1 मई से हम सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देंगे। आज हमने कोविशील्ड के 5 लाख ऑर्डर दिए हैं। हमारी फाइनेनशियल एक्टिविटी चलती रहनी चाहिए इससे हम कोविड प्रबंधन करते हैं। इसलिए हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 12,652 मामले सामने आए हैं। 7,526 लोग डिस्चार्ज हुए और 59 लोगों की मृत्यु हुई है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 25,795 मामले सामने आए हैं। 5,624 लोग डिस्चार्ज हुए और 123 लोगों की मृत्यु हुई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren)ने कहा कि हमने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लोगों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इस फैसले को लेना ज़रूरी था क्योंकि हमें संक्रमण की चेन को तोड़ना है। इससे संक्रमण की गति में कमी आएगी।