नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर को माना गया है और तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय अभी तीसरी लहर की आशंका तक को नकार रही है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की चैथी लहर आई। इस चैथी लहर ने दिल्ली के लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पडा।
असली में, पूरी दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर से लोग परेशान है। कई यूरोपीय देश में तीसरी लहर आनी शुरू हो गई है। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोरोना की लहर से राजधानी परेशान हुई। अब सरकार पूरी तरह तैयार है। कोरोना की अब कोई लहर आएगी तो उसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त कर दिया गया है।
भविष्य के लिए दिल्ली की तैयारियों के क्रम में 22 PSA ऑक्सीजन प्लांट्स और जुड़े, दिल्ली के 9 अलग-अलग अस्पतालों से शुरुआत | LIVE https://t.co/lJ0zhPznDR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 12, 2021
भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए दिल्ली अपनी तैयारियों में जुटी है। दिल्ली के 9 अलग-अलग अस्पतालों में आज 22 PSA ऑक्सीजन प्लांट्स की शुरुआत की, इनसे कुल 17.3 MT ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा।
बता दें कि दिल्ली में ऑड-ईवन नियम के तहत बाजार खोले जा रहे हैं परन्तु दुकानदारों को कम खरीदारों के चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनपथ से एक दुकानदार ने बताया,अभी सामान्य स्थिति से दूर हैं, लोग बाजार नहीं आ रहे। यह मार्केट पर्यटकों पर निर्भर है। सिर्फ 10% काम चल रहा है।
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया कि भारत में #COVID19 के 84,332 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,93,59,155 हुई। 4,002 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,67,081 हो गई है। 1,21,311 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,79,11,384 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,80,690 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ।