नई दिल्ली। गर्मी और बारिश के मौसम में वैसे ही कई बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जाता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण में तेजी आने से सरकारी स्तर पर चिंता बढ़ी है। भारत में पिछले 24 घंटों में 17,092 नए कोविड मामले सामने आए, 14,684 रिकवरी और 29 मौतें भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,09,568 हैं।
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 14,684 डिस्चार्ज हुए हैं और बीते एक दिनों में 29 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत हो गई। 24 घंटे की अवधि में कोरोना एक्टिव केसलोएड में 2,379 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.25 प्रतिशत शामिल है।आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को कोविड के सक्रिय मामले 1,02,601 थे। 1 मार्च को यह घटकर 92,472 रह गया है।
#AmritMahotsav#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/VkryOJG5vz pic.twitter.com/QxO99p5odW
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) July 2, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी,2021 को प्रांरभ हुआ था। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।





















