नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था। शाम 5 बजे यह चुनाव प्रचार खत्म हो गया। अब 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हर राजनीतिक दल और नेताओं द्वारा पूरा जोर लगाया गया। कई बाइक रैलियां आज दिल्ली के कई हिस्सों में निकाली गई।
भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जो लोग अपने आप को ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते हैं और दूसरों को बेईमान बताते हैं वो कितने बेईमान हैं ये जनता को पता होना चाहिए। ये तो चोरी और सिनाजोरी वाली बात है, चोरी करके जेल में बैठे हैं और आराम फरमा रहे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाहदरा में रोड शो किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग 4 तारीख का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो BJP को वोट दे सकें क्योंकि BJP ने MCD में अच्छा काम किया है तो वहीं केजरीवाल जी ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है,उनके मंत्री जेलों में बंद हैं,वहीं केजरीवाल जी भी चिंतित हैं कि कहीं इसमें उनका भी नाम न आ जाए।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंडावली क्षेत्र में रोड शो किया।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंडावली क्षेत्र में रोड शो किया। pic.twitter.com/rbwI5kFtYZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2022
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागरप्रीत हुड्डा ने कहा कि 4 तारीख को दिल्ली में MCD चुनाव होगा,उसके लिए साउथ और वेस्ट क्षेत्र के 7 जिलों में पुलिस ने पूरी तैयारी की हुई है। सभी बूथ का विश्लेषण किया गया है, सभी परिसरों में पुलिस तैनात रहेगी। 7 जिलों में 30,000 पुलिस को तैनात किया गया है।