शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह नहीं रहे। वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के सम्मान में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।
असल में, बीते दिनों वीरभद्र सिंह को कोरोना हो गया था। इस उम्र में कोरोना होना एक खतरे की बात मानी जाती है। अस्पताल में निधन होने के बाद हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को शिमला में उनके आवास पर लाया गया। यहां पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज की ओर से कहा गया कि वे हमारे संस्थान में 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज़्यादा खराब हुई और आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोविड से रिकवर कर गए थे, परन्तु पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे।
देवभूमि हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हिमाचल के वरिष्ठ नेता आदरणीय वीरभद्र सिंह जी के निधन पर मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने गहरा शोक प्रकट किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि :-वीरभद्र जी के निधन का समाचार हम सबके लिए बेहद दुःख देने वाला है। pic.twitter.com/mRxtQemvaI
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) July 8, 2021
उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक का लहर है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन न केवल प्रदेश बल्कि कांग्रेस परिवार और देश के राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश-प्रदेश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कांग्रेस परिवार अपने वरिष्ठ सदस्य के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने ट्विट किया कि श्री वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन था। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।
Shri Virbhadra Singh Ji had a long political career, with rich administrative and legislative experience. He played a pivotal role in Himachal Pradesh and served the people of the state. Saddened by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।
Shri Virbhadra Singh ji was a stalwart in the true sense. His commitment to serving the people and to the Congress party remained exemplary till the very end.
My condolences to his family and friends. We will miss him. pic.twitter.com/GjXbe6zQnV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2021