Haryana News : सांसद ने कहा, दिल्ली के मॉडल को लेकर हरियाणा में जाएगी आप

दिल्ली में अब जनता पूछती है स्कूल बनवाये थे ? क्या अस्पताल अच्छे किए हैं? क्या सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं? आम आदमी पार्टी ने जो वादा किया वह पूरा कर दिखाया। हरियाणा प्रदेश में चुनावों की तैयारी के लिए जुट जाए, तथा जनता को पूरा भरोसा दिलाए कि आम आदमी पार्टी ही उनके सपनों को साकार कर सकती है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने आज पार्टी के स्थापना और देश के संविधान दिवस पर सभी कार्यकताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को भी बने आज पूरे 9 साल हो गए हैं। संघर्ष, समर्पण, विकास एवं विश्वास की जनचेतना को सशक्त बनाने वाले समस्त कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी परिवार के 9 वें स्थापना दिवस पर आ सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

पार्टी के हरियाणा सह-प्रभारी डा गुप्ता ने कहा हर गुज़रते दिन के साथ देश के लोगों की उम्मीदें और विश्वास ‘आप’ पर बढ़ता जा रहा है। मैं अपने सभी देश के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील करता हूं कि वह देश के संविधान के सम्मान व उनका अनुशरण करते हुए जनता की सेवा में हमें दिन-रात यूं ही मेहनत करते रह है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली ऐसी सरकार है जो कि काम के आधार पर वोट मांगती है। वह जनता से जो वादे करती है, उसको पूरा करने में अधिक विश्वास रखती है। दिल्ली सरकार इसकी जीता जागता उदाहरण है।
उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्टृीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मतलब गारंटेड अच्छी शिक्षा, बेहतर अस्पताल, बिजली- पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सुधार गारन्टी के साथ।
उन्होंने आगे कहा कि इस 9 साल के सफर में राजनीति में तीन बड़े बदलाव किए। आम आदमी पार्टी ने बता दिया कि सत्ता ईमानदारी से भी चल सकती है। पार्टी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली में बदलाव हो सकता था लेकिन अन्य पार्टियों ने 70 साल तक काम नहीं किया। तीसरा बदलाव यह किया कि अब दिल्ली में काम की राजनीति होने लगी है। अब दिल्ली में कोई पार्टी जाति व धर्म की राजनीति नहीं कर रही हैं। यह सब आम आदमी पार्टी की वजह से हो पाया।
इस मौके पर अपने निवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी की स्थापना को आज 9 साल पूरे हो गए पर ऐसा लग रहा है मानो ये कल की ही बात है, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और देश के लोगों का इतना प्यार मिला कि उनके लिए बोलने के लिए शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मंे सरकार मॉडल को लेकर हरियाणा, पंजाब की जनता दोगुने उत्साह के साथ आने वाले चुनावों में वोट देने को तैयार बैठी है। डा गुप्ता ने कहा इस देश में हमने ये साबित करके दिखा दिया की सत्ता ईमानदारी से भी चल सकती है। अभी तक इस देश में सत्ता से पैसा, पैसे से सत्ता का खेल चला करता था। पहली बार एक ऐसी पार्टी आयी है जो ईमानदारी से काम करती है।
डा गुप्ता ने कहा दिल्ली में पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल ठीक कर दिखाए। इसके अलावा बिजली सस्ती कर दी, बल्कि बिजली 24 घंटे कर दी। पानी घर पहुंचा दिया, पानी मुफ़्त कर दिया। महिलाओं की यात्रा मुफ्त कर दी। इतने सारे जो काम कर दिए। जबकि भाजपा व कांग्रेस ने जानबूझ कर 70 सालों तक नहीं किया। आज जाति व धर्म के नाम पर अब कोई दिल्ली में वोट नहीं मांग रहा है।