कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया आदेश, स्कूल कॉलेज में हिजाब जरूरी नहीं

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया। हिजाब विवाद मामले में फैसला सुनाते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म का प्रिस्क्रिप्शन एक उचित प्रतिबंध है, जिस पर छात्र आपत्ति नहीं कर सकता है।

नई दिल्ली। कर्नाटक की सियासत में बीते दिनों हिजाब को लेकर जो विवाद शुरू हुआ था, उसकी जद में पूरा देश आ चुका था। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा चुनावी मंचों पर छाया रहा। मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय का कहना है कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है।

कर्नाटक हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं। सभी लोगों से अपील करता हूं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाएं। हम सबको शांती का माहौल बनाकर रखना है। छात्रों का मूलभूत काम अध्ययन और ज्ञान अर्जित करना है। सब लोग एक होकर पढ़ाई करें।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा स्कूल यूनिफॉर्म एक नियम है, जिस पर छात्र आपत्ति नहीं कर सकते हैं। कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंध लगने के बाद 5 छात्रों ने कोर्ट में प्रतिबंध को चुनौती दी थी। कर्नाटक हाईकोर्ट में उडुपी की छात्रों ने याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने स्कूलों-कॉलेजों में हिजाब पहनने की अनुमति मांगी थी। छात्रों का कहना था कि ये उनकी घर्म और आस्था से जुड़ा मामला है।

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद की शुरुआत 16 जनवरी 2022 को उडुपी में हुई थी, जहां एक सरकारी कॉलेज में 6 छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज में एंट्री की। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उन्हें हिजाब पहन कर कॉलेज में आने से मना किया। लेकिन छात्राएं नहीं मानी और वह हिजाब पहकर आती रहीं। इसके बाद छात्राओं ने मीडिया के सामने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्श किया था। ये विवाद कर्नाटक से लेकर पूरे देश में फैल गया।

गौर करने योग्य यह भी है कि सुरक्षा की दृष्टि से कर्नाटक में आज कई स्कूल कॉलेज को बंद रखा गया था।हिजाब विवाद मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। इसके मद्देनज़र बेंगलुरु में कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी के निवास के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाई गई।हाईकोर्ट के हिजाब फैसले से पहले शिवमोग्गा में स्कूल और कॉलेज एक दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।