Aadhar card linking , मोदी सरकार दे रही है जनता को अधिकार, आधार दिखाकर भी आप दे पाएंगे अपना वोट

चुनावी प्रक्रिया को सहज बनाना है। किसी तरह की फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार लगातार सुधार कार्य करती रही है। इसी कड़ी में एक नया बिल लेकर मोदी सरकार आई है। आधार कार्ड लिंक के जरिए अब लोग अपना मताधिकार का भी प्रयोग कर सकते हैं।

नई दिल्ली। देश की चुनावी प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार इसके लिए काम कर चुकी है। उससे केवल कानूनी अमलीजामा पहनाना है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो बहुत जल्द आप अपना आधार कार्ड दिखाकर भी चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। कैबिनेट इसके लिए पूरी कागजी कार्रवाई कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैन-आधार लिंक करने की तरह अब आधार कार्ड को वोटर आईडी या मतदाता कार्ड से जोड़ने की अनुमति होगी। हालांकि, पहले की तरह इसमें अनिवार्यता नहीं होगी। यह फैसला मतदाता के स्वेच्छा से होगा। लिंक करने के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निजता के अधिकार के फैसले को ध्यान में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी और मतदाता सूची स्पष्ट होगी।

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने चुनाव प्रक्रिया में एक बड़े सुधार का रास्ता साफ किया है। इस मीटिंग में चुनाव सुधार से जुड़े एक बिल को मंजूरी दी गई। बिल में चार प्रमुख सुधार प्रस्तावित किये गए हैं। जिसमें वोटर लिस्ट को मजबूत करने, मतदान प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने, चुनाव आयोग को अधिक शक्ति देने और फर्जीवाड़े को हटाना शामिल हैं।