नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र की आज अष्टमी तिथि है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। सनातनी घरों में आज कुमारी कन्याओं को कंचक खिला रहे हैं। आज के दिन माता के आठवें रूप यानी महागौरी की पूजा होती है। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन लोगों ने झंडेवालान मंदिर में पूजा की।
मां गौरी का ये रूप बेहद सरस, सुलभ और मोहक है। महागौरी की चार भुजाएं हैं। इनका वाहन वृषभ है। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपरवाले बाएं हाथ में डमरू और नीचे के बाएं हाथ में वर-मुद्रा हैं। चैत्र नवरात्रि के 8वें दिन प्रयागराज में मंदिर में अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा की।
#WATCH दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती की गई। #Navratri pic.twitter.com/2ScnLFtRPh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2022





















