नई दिल्ली। जाने माने विद्वान पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे का निधन हो गया। बाबासाहेब पुरंदरे देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ ही अपने तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए अपनी संवदेना प्रकट की है।
मला शब्दातीत दुःख झाले आहे.बाबासाहेब पुरंदरे यांच्या निधनाने इतिहास आणि संस्कृतीच्या विश्वात कधीही भरून न निघणारी पोकळी निर्माण झाली आहे. येणाऱ्या पिढ्यांना छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या कार्याशी जोडल्याबद्दल त्यांचे आपण सदैव ऋणी राहू.त्यांनी केलेले इतर कार्य ही स्मरणात राहील pic.twitter.com/B6GeqH1Shk
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2021
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने संवदेनाएं प्रकट की है। अमित शाह ने बाबासाहेब के साथ अपनी फोटो शेयर कर कहा, “कुछ वर्ष पूर्व बाबासाहेब पुरंदरे जी से भेंट कर एक लम्बी चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनकी ऊर्जा और विचार सचमुच प्रेरणीय थे। उनका निधन एक युग का अंत है। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवदेनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।”
कुछ वर्ष पूर्व बाबासाहेब पुरंदरे जी से भेंट कर एक लम्बी चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनकी ऊर्जा और विचार सचमुच प्रेरणीय थे। उनका निधन एक युग का अंत है। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवदेनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति pic.twitter.com/42vteArFwl
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2021
सरसंघचालक मोहन भागवत और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इनके निधन पर संवदेना प्रकट की है।
पद्मविभूषण व महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय श्री बलवंत मोरेश्वर अर्थात् बाबासाहेब पुरंदरे के निधन से हम सभी ने एक शतायुषी शिव ऋषि को खोया है।…
बाबासाहेब पुरंदरे के दुःखद निधन पर पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत का शोक संदेश … pic.twitter.com/QBJ6yTCHSJ
— RSS (@RSSorg) November 15, 2021