अमृतसर। पंजाब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद यह तय हो गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सियासी चुटकी ली है।
बता दें कि| कांग्रेस ने रविवार को आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी भदौर से भी चन्नी को मैदान में उतार रही है। इससे पहले उन्हें चमकौर साहिब से प्रत्याशी घोषित किया गया था। बता दें कि| बरनाला जिले की भदौर सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार पीरमल सिंह धौला ने जीत हासिल की थी। आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र भदौर से जहां मौजूदा विधायक पीरमल सिंह धौला ने आप के टिकट से चुनाव तो जरूर जीता था लेकिन वह जून 2021 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
Congress releases its third list of 8 candidates for Punjab Assembly elections
CM Charanjit Singh Channi to contest from Bhadaur constituency also. The party had earlier announced his candidature from Chamkaur Sahib seat pic.twitter.com/O7bPAWsS80
— ANI (@ANI) January 30, 2022
अरविंद केजरीवाल ने ये दावा किया कि उनके सर्वे में चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से हार रहे हैं, इसलिए कांग्रेस ने उन्हें दो सीटों से उतारने का फैसला किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “मैंने कहा था कि हमारे सर्वे के मुताबिक़ चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं। आज कांग्रेस ने एलान किया है कि वो दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब सर्वे सच है?” मैंने कहा था कि हमारे सर्वे के मुताबिक़ चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं। आज कांग्रेस ने एलान किया है कि वो दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब सर्वे सच है?
मैंने कहा था कि हमारे सर्वे के मुताबिक़ चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं। आज कांग्रेस ने एलान किया है कि वो दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब सर्वे सच है?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2022





















