नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में देश का पहला स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मौजूद रहे।
इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण से लड़ने और दिल्ली की हवा साफ करने के लिए आज दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया जा रहा है। इस तकनीक को हमने अमेरिका से आयात किया है। ये टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और ये 1 किलोमीटर दायरे की हवा को साफ करेगा।
Pollution के ख़िलाफ़ युद्ध में देश के पहले Smog Tower की शुरुआत | LIVE https://t.co/zYDM5GGtQi
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 23, 2021
कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर लगने पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली के विशेषज्ञ इसका(स्मॉग टॉवर) विश्लेषण करेंगे। इसकी सफलता के आंकलन के बाद हमें एक तकनीकी सपोर्ट मिलेगा जिसके आधार पर हम दिल्ली की अन्य जगहों पर भी इस तरह के टॉवर लगाने का निर्णय लेंगे।