मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के घर का नाम है मन्नत। समुद्र किनारे आलीशान महल। आज की रात यहां दिवाली है। 2 को भले ही शाहरूख खान का हैप्पी बर्थडे हो। 4 को पूरी दुनिया दिवाली मनाती हो। लेकिन शाहरूख के घर आज 28 दिन बाद वह खुशी लौटी है, जिसके लिए परिवार तरस रहा था। आज दोपहर आर्थर रोड जेल से बाहर निकलकर उनका बेटा आर्यन खान अपने घर लौटा। परिवार के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं। इसलिए आज पूरे मन्नत को सजा दिया गया। रोशनी से नहा दिया गया। मन्नत के लिए आज सबसे बड़ी दिवाली है।
बता दें कि आर्यन की घर वापसी को खान परिवार के लिए दिवाली और शाहरुख खान का बर्थडे गिफ्ट कहा जा रहा है। सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क, अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना पहले ही पिता शाहरुख खान के जन्मदिन और दिवाली के लिए मुंबई आने वाली थीं, लेकिन आर्यन केस के चलते परिवार की ओर से उन्हें मना कर दिया गया। हालांकि अब आर्यन जेल से छूट चुके हैं तो सुहाना जल्दी मुंबई आ सकती हैं।
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया था। ये कोलाज थ्रोबैक फोटोज से बना हुआ है, जिस में पिता शाहरुख खान के साथ सुहाना और आर्यन मस्ती करते नजर आ रहे।
तस्वीर में तीनों का बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा था- आई लव यू।