पटना। बिहार में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर भाजपा नेता नीतीश सरकार पर हमलावर हो गए हैं। हाल ही में बेगुसराय में हुए शूटिंग की घटना पुलिस पर सवालिया निशान लगा रही है। डीआईजी बेगूसराय सत्य वीर सिंह ने बेगूसराय के एक अस्पताल में सामूहिक गोलीबारी की घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। बेगूसराय में कल विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री नीतीश कुमार की सरकार को सीधे जंगलराज बता रहे हैं। बेगुसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार का कहना है कि सूचना मिली थी कि 4 थाना क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर विवेकहीन तरीके से 2 अपराधियों ने गोलियां चलाई। घटना में कुछ लोगों को गोली लगी है। हमारी टीमों ने पूरे ज़िले में नाकेबंदी कर दी है। CCTV की जांच करा रहे हैं। अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि राज्य में लोग खासकर महिलाएं डरी हुई हैं। सत्ता के लालच में ब्ड नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज में बदल दिया है, जनता को जवाब चाहिए। बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, ब्ड को इस्तीफा देना चाहिए।