सोनिया नहीं मना रही आज अपना जन्मदिन, किसानों की मांग पूरा करे सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। उनकी ओर से कहा गया है कि वो किसानों की दुख से बहुत दुखी हैं। केंद्र सरकार केा तुरंत किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए। उनकी संवदेना किसानों के प्रति पूरी है, इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि जब तक देश के अन्नदाता को उनका अधिकार नहीं मलेगा, वो जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस के कुछ नेताओं का यह भी कहना है कि कोरोना महामारी को लेकर भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का मन दुखी है। जिस प्रकार से लोगों की मौतें हुईं, उससे वह द्रवित हो उठीं। जब देश के लोग परेशान हों, तो ऐसे में सोनिया गांधी खुशी नहीं मना सकतीं। इसलिए भी यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

बता दें कि जब से भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला, उसके बाद से उनका विदेशी मूल का मुद्दा बेहद गरम रहा। इसका कारण यह है कि उनका जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली के टूरिन शहर के नजदीक स्थित ऑर्बसानो नामक कस्बे में हुआ। यही पर उनका बालपन बीता था। इनके पारिवारिक लोगों का जीविकोपार्जन यही रहा।

भले ही उन्होंने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की हों, लेकिन वे मूलतः रोमन कैथोलिक परिवार से संबंध रखती हैं। जब भारत में डाॅक्टर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे, उस 10 वर्ष में ये यूपीए की अध्यक्ष रहीं। उसी कालवधि में सोनिया गांधी को फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार स्थान मिला।