आज ईडी के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। इसी मामले में ईडी इससे पहले राहुल गांधी से भी कई घंटों की पूछताछ कर चुकी है।

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज ईडी कार्यालय में पेश होना है। उन्हें कई सारे सवालों का जवाब देना होगा। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। पार्टी ने पहले ही तमाम सांसदों को आज दिल्ली में ही रहने का आदेश दिया हुआ है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की आज ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि विशेष व्यवस्था के चलते दिल्ली के गोल मेठी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर दोपहर 2 बजे तक भारी यातायात आवाजाही रहेगी।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सोनिया गांधी की ED के द्वारा पूछताछ होने वाली है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ये सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ ये दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है।