नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आते ही वहां के हालात अभी सामान्य नहीं है। कई देश अपने लोगों और राजनयिकों को वहां से स्वदेश वापसी करा रहा है। भारत सरकार ने भी अपने लोगों और अधिकारियों को लाने के लिए काबुल भारतीय वायुसेना का जहाज भेजा। वहां से जहाज भारतीयों को लेकर आ रहा है।
भारतीय अधिकारियों को लेकर काबुल से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का C-17 विमान गुजरात के जामनगर में लैंड किया है।काबुल से भारतीय वायु सेना के विमान में गुजरात के जामनगर लौटे भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
#WATCH काबुल से भारतीय वायु सेना के विमान में गुजरात के जामनगर लौटे भारतीयों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। pic.twitter.com/NfbUMoFiPO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2021
अफगानिस्तान में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार पूरी योजना बनाकर विदेशों में जो लोग फंसे हुए हैं, खासकर जो हिंदू नागरिक हैं, ऐसे सभी लोगों को वहां से लाने की सारी व्यवस्था करने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है कि तालिबान दूसरे देशों के लिए भी परेशानी पैदा करेगा। हमने पिछले 7 सालों में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सीमा पार आतंकवाद की स्थिति को नियंत्रण करने में भारत अपने आप में मज़बूत और आत्मनिर्भर है।