कोरोना का आंकड़ा आज भी हजार के करीब, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

नई दिल्ली। देश में कोरोना नियंत्रण में है। लोग आम जनजीवन में लौट आए हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,086 मामले आए हैं।1,198 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 71 लोगों की मृत्यु हुई हैं।

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 185 करोड़ (1,85,02,12,645) से अधिक हो गया। अब तक 12-14 आयु वर्ग के किशोरों को कोविड-19 टीके की 1.97 करोड़ (1,91,65,419) से अधिक पहली खुराक लगाई गई है। कोविड टीकाकरण के तहत चिन्हित श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए ‘प्रीकॉशन डोज’ लगाने के अभियान के तहत अब तक पात्र आयु समूह को 2.37 करोड़(2,37,62,364) से अधिक खुराक दी गई हैं। देर रात में दिनभर की अंतिम रिपोर्ट आने पर दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

वहीं, देश में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार के कामकाज को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया आज महामारी और दूसरी चुनौतियों का सामना कर रही है जो हम सब के लिए चिंता का विषय हैं। इसके बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया ने विचारों में, दृष्टिकोण में और उद्देश्य में समानता का प्रदर्शन किया। हमारे लोगों और व्यापारी संबंधों में निकटता आई है।