दर्दनाक था कैथल का यह सड़क हादसा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के कैथल में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर संवेदनाएं व्यक्त की है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया: “हरियाणा के कैथल में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।”हरियाणा में एक बेहद ही दर्दनाक घटना घटी हैं जिसमे एक पूरा परिवार खत्म हो गया। कैथल में शनिवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक वाहन के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के 8 सदस्यों समेत नौ लोग सवार थे। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोग सवार थे। हरियाणा के कैथल में एक कार के नहर में शनिवार को गिर जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं और चार लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोग मौजूद थे। वे दशहरा के मौके पर आयोजित बाबा राजपुरी मेले में जा रहे थे। वे दशहरा पर आयोजित बाबा राजपुरी मेले की ओर जा रहे थे, तभी यह दुखद घटना घटी। इसके अलावा, अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके बाद वाहन मुंदरी गांव के पास नहर में गिर गया। पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण मुंदरी गांव के पास कार नहर में गिर गई। उसने बताया कि चालक को बचा लिया गया, लेकिन वाहन में सवार सात अन्य लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय कोमल नामक लड़की लापता है और उसे खोजने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मृतकों की पहचान सतविंदर (50), चमेली (65), तीजो (45), फिजा (16), वंदना (10), रिया (10) और रमनदीप (6) के रूप में हुई है। सभी लोग कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे।