भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 5 मार्च को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री इन्हें सुबह से ही बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके चाहने वाले और पार्टी कार्यकर्ताओं लगातार संदेश दे रहे हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि लोग किसी भी शुभ अवसर पर पौधारोपण करें। इससे यादगार दिन भी होगा और हम पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करेंगे। आज के दिन मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया। मध्यप्रदेश के इस कर्मठ मुख्यमंत्री के अंदर संकल्प ,सेवा और समर्पण की त्रिवेणी समाई हुई है।
मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ऐसे अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं जो उनकी कीर्ति में चार चांद लगाने के लिए काफ़ी हैं ।उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। लगभग सवा साल के अंतराल बाद उनके हाथों में पुनः सत्ता की बागडोर आते ही मध्यप्रदेश के विकास रथ की मंद पड़ी रफ्तार में तेजी आ गई है। पिछले साल लगभग इन्हीं दिनों अत्यंत विषय परिस्थितियों में मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभालने के लिए सामने आकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। उस समय सारे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने के आसार दिखाई देने लगे थे।परंतु अद्भुत आत्मविश्वास के धनी शिवराज सिंह चौहान तो मंत्रिमंडल के गठन में समय जाया करने के बजाय कोरोना संकट से निपटने के लिए अकेले ही मैदान में आ डटे।इस दौरान ढेर सारी सारी शंकाएं और कुशंकाएंभी व्यक्त की गई परंतु उन्होंने अपनी मौलिक सूझ-बूझ से सबको गलत साबित कर दिया।
आज निवास पर शुभकामनाएँ देने पहुँचे @BJP4MP के प्रदेशाध्यक्ष श्री @vdsharmabjp, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री @HitanandSharma, समस्त मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिल्वपत्र का पौधा लगाया।
वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें, एक पेड़ अवश्य लगाएँ। #OnePlantADay pic.twitter.com/Yakiz6PFZp
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 5, 2021
कोरोना को पराजित करने की उनकी रणनीति राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई। कुछ समय बाद उन्होंने मंत्रिमंडल का गठन किया और फिर तो पूरी टीम के सहयोग से उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोरोना का प्रकोप मध्यप्रदेश में आम नागरिक का जीना दूभर बनाने में कामयाब न हो सके। शिवराज सिंह निःसंदेह अपने संकल्प को पूरा करने में सफल रहे हैं। मध्यप्रदेश से कोरोना के पांव उखड़ चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान आज मध्यप्रदेश में केवल लोकप्रियता के शिखर पर विद्यमान नहीं हैं अपितु उनकी वास्तविक पहचान तो यह है कि उनके सामने कितनी कठिन चुनौतियां क्यों न हों , वे कभी विचलित नहीं होते। वे आगे बढ़ कर हर चुनौती को स्वीकार करते हैं और जब तक उस पर विजय प्राप्त नहीं कर लेते तब तक चैन से नहीं बैठते। वे हर पल हर घड़ी प्रदेश के विकास की चिंता में मग्न रहते हैं।समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए उनकी सरकार ने रोड मेप तैयार किया है। दीर्घकालिक कोरोना संकट के बावजूद शिवराज सरकार के नये बजट में ऐसे कोई कर प्रस्ताव नहीं हैं जिनसे जनता की मुश्किलें बढने अंदेशा हो।
शिवराज सिंह कहते हैं कि यह आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का बजट है। इस बजट से कोरोनाकाल के बाद क्षतिग्रस्त हुई अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा कर आम लोगों का हित संवर्धन सुनिश्चित होगा।यह बजट जन कल्याणकारी है। कोरोना के भयावह संकट से निपटने के बाद इससे बेहतर बजट की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। शिवराज सरकार के इस बजट से यह संदेश भी मिलता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर उसकी पकड़ कमजोर नहीं हुई है। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी विशिष्ट कार्यशैली और विजन से यह भी साबित कर दिया है कि देश के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की क्षमता उनके अंदर कूट कर भरी है।