कुलगाम में दो पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। शुरुआती जांच में दोनों आतंकियों के संबंध पाकिस्तान से बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर के बाद अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। कुलगाम एनकाउंटर में मारे गए जैश के आतंकियों की पहचान सुल्तान पठान औ जबिउल्लाह के रुप मे हुई है। दोनों ही पाकिस्तान के रहने वाले हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कुलगाम पुलिस को 3-4 JeM के आतंकियों की खबर मिली थी। सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उस जगह को घेरा। घेरा डालते ही मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 2 आतंकी मारे गए। 2 आतंकियों के छुपे होने की खबर है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तान के निवासी सुल्तान पठान और जबीउल्लाह के रूप में हुई है। उन्हें कुलगाम-शोपियां जिलों के क्षेत्रों में वर्ष 2018 से आतंकवादी और सक्रिय वर्गीकृत किया गया था। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। मारे गए दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के है। उनके पास से 2 एके राइफल, 7 एके मैगजीन, 9 ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।