Unlock Delhi : आज से खुल रही है राजधानी दिल्ली, कई राज्यों में जारी है पाबंदी

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की संख्या बेहद कम हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलाॅक 2 की घोषणा कर दी है। दुकानें अनलॉक हो रही हैं जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान सरोजनी नगर में दुकानों के आगे खड़े होने वाले लोगों के लिए गोल निशान बनाए गए हैं।

नई दिल्ली। सोमवार का दिन सप्ताह का पहला दिन। राजधानी दिल्ली में आज से लगभग सभी चीजें खोलने का आदेश है। रविवार को ही दुकान-कार्यालय आदि को लेकर लोग सतर्क हो गए। जरूरी सफाई आदि करते लोग देखे गए। दूसरी ओर कई राज्यों में कोरोना संक्रमण जारी है। पाबंदी की सीमा भी बढाई गई है।

दिल्ली के सदर बाज़ार में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। नॉर्थ दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने बताया, “दिल्ली धीरे-धारे अनलॉक हो रही है, सोमवार से दिल्ली में सभी बाज़ार ऑड-ईवन के हिसाब से खुल रही हैं इसलिए हम दिल्ली और एशिया की सबसे बड़ी बाज़ार सदर बाज़ार को सैनिटाइज कर रहे हैं।” राज्य सरकार द्वारा दुकानों को अनलॉक किए जाने के निर्णय के बीच नेहरू बाजार में दुकानों को सैनिटाइज किया गया। दिल्ली कंप्यूटर व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बताया, “इतने दिनों से दुकानें बंद थी कि उनके शटर जाम हो गए। हमने दुकानों को अंदर और बाहर से सैनिटाइज किया।”

हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड प्रतिबंधों को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। कुछ शर्तों के साथ मॉल, रेस्तरां, बार और धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत दी गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 1,165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,446 लोग डिस्चार्ज हुए और 101 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। उत्तराखंड में #COVID19 के 446 नए मामले सामने आए, 1,580 रिकवरी और 23 मौतें हुई हैं।

पश्चिम बंगाल में #COVID19 के 7,002 नए मामले, 15,882 डिस्चार्ज और 107 मौतें हुई हैं। गोवा में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 403 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,499 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। केरल में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 14,672 नए मामले, 21,429 रिकवरी और 227 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 20,421 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 33,161 लोग डिस्चार्ज हुए और 434 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।